Breaking

अन्नदाता की आई झकझोर देने वाली तस्वीर, बैल की जगह महिला ने खुद से खेत में चलाया हल

Woman Pulling Plough: महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। बोंबली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान के बैल की मौत हो गई, जिसके बाद खेती का काम जारी रखने के लिए किसान की पत्नी को खुद हल में जुतना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे किसानों की बदहाली और मजबूरी की तस्वीर बताया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रभावित किसान परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई गई।

बैल की मौत के बाद बढ़ी किसान परिवार की मुश्किलें

यह मामला लातूर जिले की देवणी तहसील के बोंबली गांव का है। यहां बटाई पर खेती करने वाले भूमिहीन किसान काशीनाथ गायकवाड़ के एक बैल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। पहले से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझ रहे परिवार के लिए दूसरा बैल खरीदना संभव नहीं था। ऐसे में खेती का काम न रुके, इसके लिए किसान की पत्नी हौसाबाई ने खुद बैल की जगह हल खींचकर खेत जोतने में पति का साथ दिया। यही दृश्य कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन

किसान परिवार की इस मजबूरी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए कि आखिर एक किसान परिवार को ऐसी परिस्थितियों का सामना क्यों करना पड़ा। बढ़ते दबाव और जनचर्चा के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और प्रभावित परिवार की सहायता के लिए कदम उठाए।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

34 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

58 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago