बारामूला में आया भूकंप
Earthquake in Leh: सुबह-सुबह लेह में धरती अचानक कांपने लगी और तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। गुरुवार सुबह 6:05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागे। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
लेह में भूकंप के तेज झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई। सुबह कुछ लोग सो रहे थे, जबकि जागे हुए लोगों ने अचानक घरों को हिलता महसूस किया। झटके इतने तेज थे कि कई लोग घबराकर घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। लोगों के मुताबिक, भूकंप के दौरान घर के अंदर सामान और दीवारें तक हिलती महसूस हुईं। आफ्टरशॉक्स की आशंका के चलते लोग अभी भी सतर्क हैं और घरों के अंदर जाने से बच रहे हैं।
भूकंप की तीव्रता बढ़ने के साथ उसका असर भी गंभीर होता जाता है। 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिनके झटके आमतौर पर महसूस नहीं होते। वहीं 4.5 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं और कमजोर इमारतों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप बेहद खतरनाक माने जाते हैं और बड़े स्तर पर तबाही मचा सकते हैं।
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…