Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान बढ़ रही है। लालू यादव ने राबड़ी देवी के आवास पर चुनाव लड़ने के लिए आरजेडी के सिंबल बांटने शुरू कर दिए। तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे, तब सिंबल पा चुके नेताओं को फिर से राबड़ी आवास पर बुलाकर उनसे सिंबल वापस लिए गए।
कल शाम मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, परबत्ता से डॉ संजीव, मटिहानी से बोगो सिंह, संदेश से अरुण यादव के बेटे को सिंबल दिया गया था, तस्वीरें भी सामने आई थी। लेकिन इन सब से सिंबल वापस ले लिया गया था।
आखिर सिंबल क्यों लौटाया जा रहा है, इसको लेकर नेताओं को कुछ साफ नहीं कहा है। राजद नेता अली अशरफ फातमी ने कहा कि किसी को सिंबल दिया ही नहीं गया है।
उन्होंने कहा कि "जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं, वह 2020 के चुनाव हैं या AI जेनरेटेड हैं। लालू जी ने किसी को सिंबल नहीं दिया है।"सिंबल लौटाने पहुंचे मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुझे किसी के बारे में फीडबैक देना था इसलिए मैं यहां आया हूं। मटिहानी से पूर्व विधायक बोगो सिंह की भी तस्वीर भी सामने आई थी। उन्हें लालू प्रसाद यादव ने सिंबल दिया था. देर रात वे भी सिंबल लौटाने वापस आए. हालांकि बाहर निकलने के बाद उन्होंने सिर्फ यही कहा कि हम नेता से मिलने आए थे।
देर रात राबड़ी देवी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता जुटे रहे। कार्यकर्ताओं के बीच कई तरह की चर्चा चलती रही। कार्यकर्ता आपस में कांग्रेस से गठबंधन टूटने और नए गठबंधन बनने की बात कर रहे थे। करीब देर रात ढाई बजे राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव राबड़ी आवास से बाहर निकले। उनके साथ गाड़ी में पशुपति पारस के भतीजे पूर्व सांसद प्रिंस पासवान भी मौजूद थे। पासवान अपनी पार्टी का विलय करने से मना कर चुके थे। फिर भी वे गाड़ी में मौजूद थे, इसको लेकर भी चर्चा होती रही कि नया गठबंधन बन रहा है।
हालांकि सिंबल क्यों वापस हुए इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है ।लेकिन फिलहाल इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
ये भी पढ़े : जन सुराज में बगावत की आग, प्रशांत किशोर के पोस्टर जलाए गए, दफ्तर में मचाया तांडव
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…