Life threatening attack on minister Shravan Kumar in Bihar's Nalanda, villagers chased his convoy
Nalanda News : बिहार के नालंदा जिले में रविवार को ग्रामीणों ने राज्य सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है,जहां मंत्री श्रवण कुमार सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे.
स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और मंत्री श्रवण कुमार जब पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के बाद गांव से लौट रहे थे,तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक काफिले पर हमला कर दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने मंत्री के काफिले का पीछा करते हुए उन्हें लगभग एक किलोमीटर तक खदेड़ा. इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं. मंत्री श्रवण कुमार और विधायक प्रेम मुखिया के मलावां गांव पहुंचने का उद्देश्य सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देना था.यह हादसा दो दिन पहले हुआ था और मंत्री की यह यात्रा पीड़ितों को संबल देने के लिए थी.पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.
घटना के बाद मंत्री और विधायक किसी तरह से वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे, लेकिन इस हमले ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार हमले में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे किसी प्रकार का साजिश का अंदेशा नहीं है, बल्कि यह गुस्साए ग्रामीणों की एक अप्रत्याशित प्रतिक्रिया हो सकती है. हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच तेज कर दी गई है. स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पुलिस बल की तैनाती को बढ़ा दिया गया है.
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…