Trending

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, अब अर्जेंटीना की जर्सी में नहीं आएंगे नजर

Lionel Messi International Retirement: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हार के दो दिन बाद ही उन्होंने यह कठिन फैसला लेने का मन बना लिया था। हाल ही में पिता के निधन के गहरे सदमे के बाद उनका फैसला और पक्का हो गया। मेसी ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

‘यही सही समय है’

मेसी ने लिखा कि फैसला लेना बेहद दर्दनाक था और आज भी उनका दिल दुखता है, लेकिन उन्हें लगता है कि अब सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी के लिए हमेशा अपना सब कुछ दिया, चाहे टीम की शानदार जीत का दौर हो या उससे पहले का मुश्किल समय। उन्होंने कहा कि उम्र और समय दोनों आगे बढ़ रहे हैं और अब उनके पास राष्ट्रीय टीम को देने के लिए कुछ और नहीं है। साथ ही अर्जेंटीना में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मौके के हकदार हैं।

फैंस और टीम को कहा शुक्रिया

मेसी ने अपने 20 साल के सफर में मिले प्यार के लिए फैंस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब वह मैदान पर टीम का हिस्सा नहीं, बल्कि स्टैंड्स से बाकी समर्थकों की तरह अर्जेंटीना को चीयर करेंगे। भारी मन लेकिन गर्व के साथ विदाई लेते हुए मेसी ने कहा कि उन्होंने अपने देश को वो यादगार पल दिए, जिनका कभी सपना देखा जाता था। उन्होंने परिवार, कोच, साथियों और भगवान का शुक्रिया अदा किया और अंत में लिखा—“मुझे अर्जेंटीनियन बनाने के लिए शुक्रिया, भगवान। लेट्स गो, अर्जेंटीना!”

ये भी पढ़े: SCO समिट में मोदी-पुतिन की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर PM बोले- ‘युद्ध खत्म करने की दिशा में बढ़ना होगा’

Tanisha Verma

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

10 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

12 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

12 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

13 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

13 hours ago