Tuesday, Sep 01

होम = News Big = SCO समिट में मोदी-पुतिन की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर PM बोले- ‘युद्ध खत्म करने की दिशा में बढ़ना होगा’

SCO समिट में मोदी-पुतिन की मुलाकात, यूक्रेन युद्ध पर PM बोले- ‘युद्ध खत्म करने की दिशा में बढ़ना होगा’

Modi Putin Meeting SCO Summit: बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की करीब 30 मिनट मुलाकात हुई। मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों के लिए भारत के समर्थन को दोहराया और कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है। उन्होंने महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध की धरती से शांति का संदेश देने की बात कही।

भारत-रूस संबंधों पर चर्चा

बैठक की शुरुआत मोदी के पुतिन से हाथ मिलाने और गले मिलने से हुई। मोदी ने कहा कि पुतिन की पिछली भारत यात्रा सफल और यादगार रही, जिससे आर्थिक संबंधों को नई गति मिली। दोनों नेताओं ने व्यापार-निवेश, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की। पुतिन ने कहा कि मोदी के व्यक्तिगत ध्यान से भारत-रूस रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। 2025 में दोनों देशों के बीच पर्यटकों का आदान-प्रदान 16% बढ़ा। मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं और दुनिया को “अंतहीन युद्धों से युद्ध के अंत” की ओर जाना चाहिए।

BRICS से पहले बढ़ी सक्रियता

यह मुलाकात पुतिन की भारत में होने वाले वार्षिक BRICS समिट से एक सप्ताह पहले हुई। मोदी ने उनके भारत आने का बेसब्री से इंतजार होने की बात कही। दोनों नेताओं की ‘कार डिप्लोमेसी’ भी बिश्केक में जारी रही। 2025 में चीन के तियानजिन में शुरू हुई इस परंपरा के तहत दोनों नेता कार से वर्ल्ड नोमैड गेम्स देखने पहुंचे। मोदी ने बाद में मुलाकात का वीडियो X पर भी साझा किया।

ये भी पढ़े: नेपाल फ्लैश फ्लड का यूपी में भी कहर, गंडक नदी से मिले 17 शव; 2,500 से ज्यादा लोग अब भी लापता