महाराष्ट्र

प्यार में बदला धर्म, फिर शुरू हुआ जुल्म, मिस इंडिया सायली सुर्वे की दर्दनाक दास्तान

Religious Conversion News: धर्मांतरण को लेकर देश में चल रही बहस के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता सायली सुर्वे ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाह के बाद उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उन्हें लंबे समय तक मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अब उन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ ‘घर वापसी’ करने का दावा किया है।

क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे ने परिवार के विरोध के बावजूद मीरा-भाईंदर के उद्योगपति आतिफ तासे से प्रेम विवाह किया था। सायली के मुताबिक शादी के शुरुआती दिनों के बाद हालात बदलने लगे और उनके साथ दुर्व्यवहार होने लगा। उनका आरोप है कि विवाह के बाद उन पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया और बाद में उनका धर्मांतरण कराया गया।

सुनाई आपबीती

सायली ने बताया कि इस दौरान उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद समय पर पर्याप्त मदद नहीं मिल सकी। सायली और उनके पति के चार बच्चे हैं। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य की वजह से उन्होंने लंबे समय तक सब कुछ सहन किया। हालांकि हालात लगातार बिगड़ते गए, जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते से बाहर आने का फैसला लिया।

अपने धर्म में वापसी

आखिरकार हिंदू संगठनों के संपर्क में आने के बाद सायली ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ अपने धर्म में वापसी करने की घोषणा की। इस प्रक्रिया के बाद उन्होंने अपना नया नाम ‘आद्या सुर्वे’ रखा है। सायली का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ झेला, उसे सामने लाने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि ऐसी परिस्थितियों से गुजर रहे अन्य लोगों को भी आवाज उठाने की हिम्मत मिल सके।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्तार! 2 करोड़ की BMW पुलिया से टकराई, उद्योगपति की दर्दनाक मौत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago