LPG संकट पर बड़ा खुलासा
Government's Big Statement On LPG Crisis: मध्य-पूर्व में जारी इजरायल-ईरान संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर गहरा असर डाला है। लगभग 20 दिनों से जारी इस तनाव के बीच होर्मूज स्ट्रेट से कच्चे तेल और गैस के सिर्फ कुछ ही जहाज गुजर पा रहे हैं, जिसका सीधा असर भारत की LPG आपूर्ति पर भी दिख रहा है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में LPG की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई 100% सुनिश्चित रहे। फिलहाल, पैनिक बुकिंग में कमी आई है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी है।
• सप्लाई को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास जारी
• लोगों से अपील कि वे घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें
• जरूरत के अनुसार ही LPG सिलेंडर का उपयोग करें
सरकार ने जनता से कहा है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों पर भी विचार करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी संभावित संकट के लिए तैयार रहा जा सके।
LPG की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है।
• देशभर में 4500 से अधिक छापेमारी
• जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई
• उद्देश्य: गैस की सही आपूर्ति आम लोगों तक पहुंचाना
सरकार ने आयात पर निर्भरता कम करने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है। फिलहाल घरेलू उत्पादन लगभग 40% तक पहुंच चुका है, आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में कदम बढ़ रहा हैं।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं, लेकिन हालात सामान्य नहीं हैं।
• 22 भारतीय जहाज और नाविक फिलहाल सुरक्षित लेकिन रुके हुए हैं
• विदेश मंत्रालय के अधिकारी रणधीर जायसवाल ने बताया कि कूटनीतिक प्रयास जारी हैं
• प्रधानमंत्री द्वारा ओमान, कतर और अन्य देशों के नेताओं से बातचीत की गई है
अतिरिक्त सचिव असीम महाजन के अनुसार, हालिया संघर्ष में अब तक 6 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है।
• रियाद में हुए हमले में एक भारतीय की मौत की पुष्टि
• सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है
LPG संकट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सरकार की कोशिशें जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच भारत घरेलू सप्लाई को संतुलित करने और लोगों को राहत देने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
ये भी पढ़ें: पहले दिन 100 करोड़ पार! बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, साउथ से बॉलीवुड तक सब पीछे
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…