देश

आज से बदलेगा LPG का खेल, सरकार का बड़ा फैसला, किसे मिलेगा फायदा, कौन रहेगा बाहर?

LPG Biggest Update: देशभर में LPG को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाने का अहम निर्णय लिया है, जो 23 मार्च 2026 से लागू हो चुका है और अगले आदेश तक जारी रहेगा। इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कई उद्योगों पर देखने को मिलेगा।

क्या है सरकार का नया फैसला?

सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल LPG का अतिरिक्त 20% आवंटन देने की अनुमति दी है।

इस कदम के बाद

• कुल सप्लाई बढ़कर प्री-क्राइसिस स्तर के लगभग 50% तक पहुंच गई है
• बाजार में गैस की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है
• छोटे-बड़े व्यवसायों को राहत मिल सकती है

कब से लागू हुआ नया नियम?

यह नया प्रावधान 23 मार्च 2026 से लागू हो गया है और फिलहाल इसे अगले आदेश तक जारी रखा जाएगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से राज्यों को भेजे गए निर्देशों में इस अतिरिक्त आवंटन की पूरी जानकारी दी गई है।

किन सेक्टरों को मिलेगा फायदा?

सरकार ने इस अतिरिक्त एलपीजी को प्राथमिकता के आधार पर इन क्षेत्रों के लिए तय किया है:

• रेस्टोरेंट और ढाबे
• होटल और कैटरिंग सेवाएं
• इंडस्ट्रियल कैंटीन
• फूड प्रोसेसिंग और डेयरी यूनिट
• सरकारी/सब्सिडी वाले कैंटीन
• कम्युनिटी किचन
• प्रवासी मजदूरों के लिए छोटे (5 किलो) सिलेंडर

इसका उद्देश्य है कि जरूरी सेवाएं बिना बाधा जारी रह सकें।

क्या हैं जरूरी शर्तें?

सरकार ने साफ किया है कि इस अतिरिक्त एलपीजी का लाभ उठाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा-

• सभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को Oil Marketing Companies (OMCs) में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा
• एलपीजी उपयोग, कार्यक्षेत्र और वार्षिक जरूरत का रिकॉर्ड रखा जाएगा
• उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा

इन नियमों का मकसद है कि गैस का सही इस्तेमाल हो और कोई दुरुपयोग न हो।

सरकार का मकसद क्या है?

इस फैसले के पीछे सरकार की मंशा है-

• बाजार में एलपीजी की कमी को दूर करना
• छोटे व्यवसायों को राहत देना
• सप्लाई चेन को मजबूत बनाना
• महंगाई के असर को कम करना

LPG पर सरकार का यह फैसला आने वाले समय में कारोबारियों और उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। हालांकि, इसका लाभ पाने के लिए तय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें: 28 मार्च को खुलेंगे नोएडा एयरपोर्ट के दरवाजे, कब उड़ान भरेगा पहला प्लेन, टिकट बुकिंग से लेकर किराए तक सब जानिए

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

6 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago