Breaking

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराईं दो रोडवेज बसें, 3 की मौत; 31 घायल

Unnao Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगरा डिपो की दो रोडवेज बसें एक खड़े ट्रक से टकरा गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बस चालकों को आई झपकी बताई जा रही है।

आधी रात खड़े ट्रक से पहली टक्कर

रविवार रात करीब 12 बजे किलोमीटर संख्या 226 पर सिरधरपुर गांव के सामने एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान आगरा फोर्ट डिपो की एक बस पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। इस दुर्घटना में 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच एंबुलेंस की मदद से घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगाई गई।

दूसरी बस भी उसी ट्रक से टकराई

करीब ढाई बजे रात पुलिस ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जा रही थी। तभी आगरा फोर्ट की ही दूसरी रोडवेज बस भी पीछे से उसी ट्रक से टकरा गई। इस दूसरी टक्कर में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों को जिला अस्पताल रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बसों के घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, इसलिए शवों को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है।

पुलिस का बयान

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और दोनों बसें पीछे से उसमें टकराईं। कुल 31 यात्री घायल हुए हैं और तीन की मृत्यु हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Israel Iran War: युद्ध के बीच PM मोदी ने नेतन्याहू को लगाया फोन, ईरान से जंग को लेकर कह दी बड़ी बात

Deepika Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

8 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

9 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago