Cover Story Featured

लाल बारादरी मस्जिद सील किए जाने का लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया विरोध, जानिए प्रोफेसर से लेकर PWD ने क्या कहा

LU students protest sealing of mosque: लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में बने लाल बारादरी मस्जिद को कथित रूप से सील किए जाने का कई छात्रों ने विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा, कांग्रेस छात्र कार्यकर्ता, अइसा समेत विभिन्न छात्र संगठन और छात्र शामिल रहे। फिलहाल, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल को तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने गिराई निर्माणाधीन दीवार

नाराज प्रदर्शनकारी छात्रों ने मस्जिद के पास निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया और सील किए गए गेट को खुलवाने की मांग की। एक छात्र ने बताया कि लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्थापना से पहले यहां पर लाल बारादरी का निर्माण हुआ था । यह करीब 200 साल पुरानी इमारत है। यहां कई छात्र व लोग नमाज अदा करने आते हैं। लेकिन प्रशासन ने बिना कोई नोटिस के मस्जिद के दरवाजे को सील कर दिया।

यूनिवर्सिटी प्रोफेसर जफर का आया बयान

लखनऊ यूनिवर्सिटी के अरबी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अराफात जफर ने कहा, "लाल बरादरी मस्जिद को सील करना विशेष रूप से कठिन था क्योंकि यह रमजान के दौरान हुआ, एक ऐसा समय जब मस्जिद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और इसका विशेष धार्मिक महत्व है।"

क्या कहना है PWD अधिकारी का

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षक श्यामलेश तिवारी ने कहा, "रजिस्ट्रार द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार लाल बारादरी मस्जिद की बैरिकेडिंग और सीलिंग की गई। मस्जिद की संरचना कमजोर है और किसी भी समय गिर सकती है, इसलिए बैरिकेडिंग की गई। निर्देश के तहत सभी कार्रवाई की गई है।

नमाज के वक्त मुस्लिमों की ढाल बने हिंदू छात्र

कैंपस में भारी तनाव के बीच मस्जिद के बंद रहने से रमजान के दौरान मुस्लिम छात्रों की नमाज पर हिंदू छात्रों ने बचाव किया। सामने आए वीडियो में हिंदू छात्र हाथों की चेन बनाकर मुस्लिम छात्रों की सुरक्षा करते नज़र आए। इस दौरान हिंदू छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान एकजुटता का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें: जेएनयू में देर रात मचा फिर बवाल, ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प

Anamika Anand

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

3 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

5 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

5 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

5 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

6 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

6 hours ago