मनोरंजन

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका-विजय ने किया शादी का ऐलान, जानिए क्यों रखा VIROSH नाम

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के दो फेमस सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थे। उदयपुर में शादी की अफवाहें कई महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। कुछ समय पहले शादी का एक इनविटेशन भी वायरल हुआ था। लेकिन इस बीच कपल ने इस पर कभी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की थी, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस बना रहा। लेकिन अब इस इंतजार का अंत हो गया है। फाइनली रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को कंफर्म किया है। उन्होंने एक खास नोट शेयर करके शादी अनाउंस की और साथ ही साथ इसे एक खास नाम भी दिया, जो फैंस को उनकी तरफ से एक तोहफा है।

शादी हुई कंफर्म: ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’

विजय और रश्मिका ने हाल ही में एक संयुक्त बयान जारी करके अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। दोनों ने बताया कि उनकी शादी को आधिकारिक रूप से ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ कहा जाएगा। खास बात यह है कि यह नाम किसी वेडिंग प्लानर या पारिवारिक परंपरा से नहीं, बल्कि उनके फैंस द्वारा सालों पहले प्यार से दिए गए नाम से जुड़ा है।

जानिए क्यों रखा VIROSH नाम

कपल ने बताया कि फैंस ने उनके रिश्ते को एक खास नाम और पहचान दी, और अब वे इसी नाम को अपनी शादी के लिए अपनाकर फैंस को इस खुशी का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी, तब भी आप हमारे साथ थे। आपने हमें प्यार से ‘VIROSH’ कहा। आज हम अपनी इस नई शुरुआत को आपके नाम करते हैं। धन्यवाद कि आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे।”

कब शुरू हुआ विजय और रश्मिका का प्यार?

रश्मिका और विजय ने पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (2018) में साथ काम किया। इसी दौरान उनकी दूसरी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ भी रिलीज हुई। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया। अब लगभग 8 साल बाद, दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं। यह खबर उनके फैंस के लिए बेहद खास और इमोशनल है।

शादी और रिसेप्शन की डिटेल्स

रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में प्राइवेट सेरेमनी के रूप में होगी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही घिरी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, एल्विश यादव की एंट्री से भड़का विवाद

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago