Maharashtra ATS
Maharashtra ATS: महाराष्ट्र में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। राज्य के यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान 14 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, एटीएस को इनपुट मिला था कि कुछ युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने और उन्हें कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर आधी रात के आसपास टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। दोनों जिलों में 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।
एटीएस ने यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ क्षेत्र में 14 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) में सात जगहों पर तलाशी ली गई। यह अभियान जिला पुलिस के सहयोग से चलाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, युवाओं के संभावित कट्टरपंथीकरण से जुड़ी विशेष जानकारी के बाद यह कदम उठाया गया।
तलाशी के दौरान संदिग्धों से जुड़े घरों और दफ्तरों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी बड़े नेटवर्क की पुष्टि की जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए 14 लोगों से पूछताछ जारी है। अब तक किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
ये भी पढ़ें: बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन की तारीख तय, जानें कब से शुरू होगी यात्रा; तैयारियां तेज
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…