महाराष्ट्र

नागपुर पुलिस ने CSDS अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ दर्ज की FIR, जाने क्या है मामला

Maharashtra elections  : महाराष्ट्र चुनावों से जुड़ी एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के बाद,नागपुर पुलिस ने विकासशील समाज अध्ययन केंद्र (CSDS) के एक अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार FIR भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 175, 353(1)(बी), 212 और 340(1)(2) तहत दर्ज की है।

क्या था मामला?

गौरतलब है कि 17 अगस्त को संजय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था. अपने पोस्ट में उन्होंने नासिक पश्चिम और हिंगना निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता संख्या में बड़ी वृद्धि का दावा किया। कुमार ने दावा किया कि नासिक पश्चिम में मतदाताओं की संख्या 328,053 से बढ़कर 483,459 हो गई, जो 47.38% की वृद्धि थी, जबकि हिंगना में यह संख्या 314,605 से बढ़कर 450,414 हो गई, जो 43.08% की बढ़ोतरी थी। इस आंकड़े के आधार पर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में संभावित गड़बड़ी का संकेत दिया था।

पोस्ट के बाद हुआ विवाद

संजय कुमार की पोस्ट के वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया और कांग्रेस पार्टी ने इस पर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर उंगली उठाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई थी.

संजय कुमार ने मांगी माफी

हालांकि विवाद के बाद संजय कुमार ने 19 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मुझे अपने द्वारा महाराष्ट्र चुनावों के संबंध में किए गए ट्वीट के लिए दिल से माफी मांगनी चाहिए। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के आंकड़ों की तुलना करते समय एक गलती हुई थी। हमारी डेटा टीम ने आंकड़ों को गलत पढ़ा था। अब मैंने उस ट्वीट को हटा लिया है। मेरा किसी भी प्रकार की गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इसके बाद नागपुर पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें उनके खिलाफ झूठी सूचना फैलाने और चुनाव संबंधी उल्लंघन का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

1 hour ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

2 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago