Mumbai Heavy Rain: महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ।मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है। मुंबई में जगह-जगह जलभराव और घरों में पानी घुसने के वीडियो सामने आ रहे हैं। उधर कई ट्रेनें भी रद्द किए जाने के बाद रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है।
लगातार बारिश के बाद करजत-लोनावला के बीच भोेर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन होने से मुंबई-पुणे रेल मार्ग की तीनों लाइनें प्रभावित हो गईं। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रीशेड्यूल की गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है।
पुणे के पाटन क्षेत्र के एक सुदूर गांव में सोमवार सुबह भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया। आशंका है कि घर में मौजूद पूरा परिवार मलबे के नीचे फंसा हो सकता है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…