होम = Breaking = भारी बारिश से डूब रही मुंबई; पुणे में लैंडस्लाइड से मकान ढहा, कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारी बारिश से डूब रही मुंबई; पुणे में लैंडस्लाइड से मकान ढहा, कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद

Mumbai Heavy Rain: महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ।मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है। मुंबई में जगह-जगह जलभराव और घरों में पानी घुसने के वीडियो सामने आ रहे हैं। उधर कई ट्रेनें भी रद्द किए जाने के बाद रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है।

भूस्खलन से रेल सेवाएं प्रभावित

लगातार बारिश के बाद करजत-लोनावला के बीच भोेर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन होने से मुंबई-पुणे रेल मार्ग की तीनों लाइनें प्रभावित हो गईं। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रीशेड्यूल की गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है।

पुणे में लैंडस्लाइड, मकान मलबे में दबा

पुणे के पाटन क्षेत्र के एक सुदूर गांव में सोमवार सुबह भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया। आशंका है कि घर में मौजूद पूरा परिवार मलबे के नीचे फंसा हो सकता है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।