महाराष्ट्र

“…तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे”, राज-उद्धव ठाकरे के एक साथ आने पर कांग्रेस की दो टूक

Maharashtra Politics: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे जब से एक साथ आए हैं तब से महाराष्ट्र की सियासत में नया मोड़ आ गया है। लोगों की निगाहें अब दो ही चीजों पर टिकी हैं। एक ठाकरे बंधु और दूसरी निकाय चुनाव। इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस मुंबई समेत राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ती है तो इसमें हैरानी नहीं होगी। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में चव्हाण ने मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा।

समान विचारधारा वाली पार्टी से है गठबंधन

एक सवाल के जवाब में चव्हाण ने कहा, “कांग्रेस का गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दलों शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (एसपी) से है। अगर वो समान विचारधारा वाली किसी अन्य राजनीतिक पार्टी को साथ लेना चाहते हैं तो यह उनका मामला है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन अगर वो ऐसे लोगों के साथ (Maharashtra Politics) गठबंधन करना चाहते हैं जो मूल रूप से कांग्रेस की विचारधारा, धर्मनिरपेक्षता के विरोधी हैं, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

समिति के समक्ष रखे थे विचार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई समेत अन्य स्थानों पर स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर हाल ही में दिल्ली में बैठक हुई थी। जिसमें उन्होंने एक समिति के समक्ष अपने विचार रखे हैं। यही समिति तय करेगी कि गठबंधन के सदस्यों के साथ चुनाव लड़ा जाए या अकेले। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा,”पहले भी हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया था, लेकिन निकाय चुनाव अलग लड़े थे और अगर कांग्रेस मुंबई, पुणे, नागपुर के निकाय चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला करती है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।”

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस की सराहनीय पहल, बारिश से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को दी गई विशेष किट

बता दें कि मंगलवार को मनसे और अन्य समूहों के कार्यकर्ताओं ने मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए ठाणे के मीरा भयंदर इलाके में विरोध मार्च का नेतृत्व किया था। वहीं इससे पहले मराठी में बात करने से इनकार करने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार पर हमला भी किया था। जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी (Maharashtra Politics) बढ़ गई थी। वहीं, जब पूर्व मुख्यमंत्री से विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया, “एक बात बिल्कुल साफ है, यह केंद्र सरकार की नीति है, जिस पर आरएसएस जोर देता है। वो एक राष्ट्र-एक भाषा, एक राष्ट्र-एक धर्म, एक राष्ट्र-एक चुनाव चाहते हैं। यह मानसिकता 1930 के दशक के हिटलर के जर्मनी जैसी है।”

यह भी देखें: Bihar Chakka Jam: बिहार में लोकतंत्र पर वार या सुधार? Voter Verification पर सियासत गरम |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago