Cover Story Latest

महाराष्ट्र के ठाणे की सब्जी मंडी में भीषण आग, दो लोगों की मौत; कई दुकानें जलकर खाक

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार तड़के लगी भीषण आग ने गावदेवी सब्जी मंडी इलाके में भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंडी का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो फायरकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 3:30 बजे लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और राहत दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

आग बुझाने में जुटीं कई टीमें

आग पर नियंत्रण पाने के लिए 5 फायर ब्रिगेड वाहन, कई पानी के टैंकर, रेस्क्यू वाहन और एम्बुलेंस सेवाओं को लगाया गया। ठाणे आपदा प्रतिक्रिया दल और नगर निगम की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे।

दो लोगों की मौत

इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान कालू शंकर गाडेकर और सागर शिंदे के रूप में हुई है। इनमें से एक नगर निगम में सुरक्षा रक्षक था, जबकि दूसरा फायर विभाग में स्टेशन अधिकारी के पद पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान फायर अधिकारी की मौत से विभाग में शोक का माहौल है।

वहीं आग बुझाने के दौरान दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलने की आशंका

बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी के ऊपर ठाणे महानगरपालिका के नौपाड़ा प्रभाग समिति का कार्यालय भी संचालित था। आग की चपेट में आने से कार्यालय के कई अहम दस्तावेज भी नष्ट होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग आग लगने की वजह और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Cabinet Meeting: PM मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago