मनोरंजन

“उसे वहीं रहने दो…” जब महेश भट्ट शराब पीकर लौटे घर, नाराज पत्नी किरण ने बालकनी में कर दिया था लॉक – पूजा भट्ट ने सुनाया किस्सा

Mahesh Bhatt : अभिनेत्री और फिल्ममेकर पूजा भट्ट अपने बेबाक और साफ-सुथरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने पिता महेश भट्ट और परिवार से जुड़ी निजी बातें खुलकर साझा करती हैं। भट्ट परिवार का रिश्ता हमेशा थोड़ा जटिल रहा है, लेकिन इन भावनाओं को उन्होंने कभी छिपाया नहीं बल्कि खुलकर स्वीकार किया है।

जब शराब के नशे में घर लौटे थे महेश भट्ट

पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट ‘द पूजा भट्ट शो’ में पिता महेश भट्ट का इंटरव्यू लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने बचपन की एक यादगार लेकिन भावनात्मक घटना का ज़िक्र किया। पूजा ने बताया कि एक बार उनके पिता शराब के नशे में घर लौटे थे, और उनकी मां किरण भट्ट ने उन्हें सबक सिखाने के लिए बालकनी में बंद कर दिया था।

समुद्र की लहरों में गूंज रही थी पिता की आवाज़

पूजा ने कहा, “जब हम सिल्वरसैंड्स में रहते थे, एक रात आप नशे में धुत होकर घर आए और बालकनी में चले गए थे। मां ने गुस्से में आपको वहीं लॉक कर दिया। बाहर समुद्र की लहरें उठ रही थी और आपकी आवाज़ गूंज रही थी-‘किरण, पूजा, दरवाज़ा खोलो।’ मैं आपकी आवाज़ समुद्र की गर्जना में मिलती हुई सुन सकती थी। वो पल आज भी मेरे ज़ेहन में जिंदा है।”

मां ने कहा – “उसे सीखने दो”

पूजा ने आगे बताया, “मैं उठकर दरवाज़ा खोलना चाहती थी, लेकिन मां ने मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘वो हर रोज पीकर आते हैं, अब उन्हें सबक मिलना चाहिए।’ तब मैंने कहा, ‘अगर वो गिर पड़े तो?’ और मां बोलीं, ‘तुम हमेशा अपने पिता का पक्ष लेती हो।’ सच यही था – मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रही।”

ये भी पढ़े – 8 घंटे की शिफ्ट पर बोलीं दीपिका -‘मेल स्टार्स से सवाल नहीं, तो मुझसे क्यों?’

पूजा का हुआ पिता से झगड़ा

पूजा (Mahesh Bhatt) ने आगे याद किया कि एक वक्त ऐसा भी आया जब उनका पिता से बड़ा झगड़ा हुआ और वह घर छोड़कर चली गई थी। तभी आपका फोन आया और आपने मुझ पर गुस्सा किया। आपने कहा कि वो हमेशा तुम्हारी पहली पसंद रहेगी। ये सुनकर मेरा दिल टूट गया था। मैं अपने छह प्लास्टिक बैग और कपड़ों के साथ घर लौट आई। उस दिन मैंने पहली बार आपको एक ‘इंसान’ के रूप में देखा था”।

Shweta Gupta

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

6 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

13 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

32 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

51 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago