Breaking

शांत रहने वाली मैथिली ठाकुरक्यों भड़की एक युवक पर?

Maithili Thakur: बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो में वह एक युवक से गुस्से में बात करती सुनाई दे रही हैं। हालांकि, इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस युवक से कथित बातचीत हुई, उसने मीडिया के सामने आकर इसे सही बताया है।

ऑडियो में क्या सुनाई दे रहा है?

कथित ऑडियो में विधायक युवक को "पागल", "खच्चर", "बुड़बक" और "बदतमीज" जैसे शब्द कहती सुनाई देती हैं। वह यह भी कहती हैं कि वह अलीनगर में रहने लायक नहीं है, इलाके के लिए कलंक है और अगर उसने दोबारा जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया तो भगवान भी उसे खुश नहीं रखेगा। इस भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।

युवक ने क्या दावा किया?

नदियामि गांव के रहने वाले गौतम झा ने कैमरे पर आकर दावा किया कि वायरल ऑडियो असली है और 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे विधायक का फोन आया था। उनके मुताबिक, विधायक बिना बात सुने उन पर नाराज हो गईं और बातचीत की रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

क्यों भड़कीं विधायक?

विवाद की शुरुआत गांव के सुभाष चौपाल के लापता होने से हुई। हैदराबाद से घर लौटते समय वह 10-15 दिन पहले रास्ते में लापता हो गए थे। आरोप है कि विधायक क्षेत्र के दौरे पर आईं, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचीं। इसके बाद गौतम झा ने परिवार से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो साझा किया, जिसमें विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए। वीडियो में पीड़ित परिवार की एक महिला ने भी कहा कि उन्होंने बेटी मानकर मैथिली ठाकुर को वोट दिया था, लेकिन संकट के समय वह मदद के लिए नहीं आईं।

वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने गौतम झा को फोन किया। गौतम का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की थी, बल्कि केवल लापता युवक के परिवार की आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि इस विवाद के बाद अब कई नेता परिवार की मदद का भरोसा देने पहुंच रहे हैं। गौतम ने विधायक पर तंज कसते हुए उन्हें "पार्ट टाइम विधायिका और फुल टाइम गायिका" बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मैथिली ठाकुर पहले भी ग्रामीणों के साथ ऐसा व्यवहार कर चुकी हैं और उनका उद्देश्य सिर्फ लापता युवक की जल्द तलाश है।

सौम्य छवि पर सवाल, विधायक का पक्ष नहीं आया

लोकगायिका के रूप में अपनी शांत और मृदुभाषी छवि के लिए पहचान रखने वाली मैथिली ठाकुर के इस कथित ऑडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। बीजेपी ने उनकी लोकप्रियता के आधार पर उन्हें टिकट दिया था और जनता ने भारी मतों से जिताया था। हालांकि, इस विवाद पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका मोबाइल फोन बंद मिला। अब सभी की नजर इस मामले पर उनकी सफाई पर टिकी है।

ये भी पढ़े: उपचुनाव: BJP ने अभिषेक कुमार पर लगाया दांव, प्रशांत किशोर और RJD की रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

Tanisha Verma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago