major accident was averted Air India flight caught fire in Delhi all passengers are safe
Air India flight :दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया.जहां लैंडिंग के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 315 में आग लग गई. फ्लाइट AI 315 में आग लगने से हड़कंप मच गया, हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी यात्री या चालक दल के सदस्य घायल नहीं हुए.
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI 315 हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही थी और जैसे ही विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया और गेट पर खड़ा हुआ, तभी विमान के सहायक पावर यूनिट (APU) में आग लग गई.
घटना को लेकर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के दौरान विमान से यात्री नीचे उतर रहे थे. जैसे ही आग की घटना हुई विमान का APU ऑटोमेटिक शटडाउन हो गया, जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया. विमान को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. प्रवक्ता ने यह भी बताया कि हादसे के बाद विमान को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है और सभी संबंधित नियामक प्राधिकरण को इस घटना की सूचना दे दी गई है.
ये भी पढ़ें : ढाका में दर्दनाक हादसा: स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का जेट, कई लोगों की मौत की आशंका
घटना दिल्ली एयरपोर्ट के गेट पर उस समय हुई जब यात्री विमान से उतर रहे थे. हादसे के कारण एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बना, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया. एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा उपायों को लागू किया गया, जिससे यह बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…