JDU Action Against KC Tyagi
JDU Action Against KC Tyagi: जनता दल (JDU) में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक प्रवक्ता रहे केसी त्यागी को लेकर जेडीयू ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब उनका पार्टी से नाता लगभग खत्म हो चुका है। हालिया बयानों और विवादों से पार्टी नेतृत्व इस कदर नाराज़ हुआ कि अब त्यागी को संगठन से अलग-थलग कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल उनके खिलाफ किसी औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है।
जेडीयू के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, पार्टी और केसी त्यागी के बीच अब कोई सक्रिय संबंध नहीं बचा है। यह संकेत तब और स्पष्ट हो गया, जब पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता राजीव रंजन ने खुलकर कहा कि भारत रत्न को लेकर त्यागी का बयान उनकी निजी राय है, न कि पार्टी का विचार। उन्होंने यहां तक कह दिया कि “त्यागी जी का जेडीयू के मौजूदा मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। वे पार्टी में हैं भी या नहीं, यह कई कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता।” इस बयान को राजनीतिक गलियारों में त्यागी की “चुपचाप विदाई” के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि केसी त्यागी का पार्टी से पुराना रिश्ता और उनका वरिष्ठ कद देखते हुए फिलहाल कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेकिन यह भी साफ कर दिया गया है कि पार्टी अब उनके बयानों और गतिविधियों की जिम्मेदारी नहीं लेगी। यानी संगठनात्मक रूप से उनका अध्याय लगभग बंद माना जा रहा है।
हाल ही में केसी त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि जिस तरह चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान दिया गया, उसी तरह नीतीश कुमार भी इसके हकदार हैं। त्यागी ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि बिहार और देश के लिए नीतीश कुमार की सेवाओं को सम्मान देने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।
उन्होंने यह तर्क भी दिया कि भारत रत्न जीवित व्यक्तियों को पहले भी दिया जा चुका है, जैसे जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, लता मंगेशकर और प्रणब मुखर्जी। हालांकि, पार्टी ने इस पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया और साफ किया कि यह त्यागी की व्यक्तिगत राय है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि त्यागी का यह पत्र एक तरह का डैमेज कंट्रोल था। दरअसल, बीते कुछ समय से वे लगातार विवादों में घिरे रहे हैं और कई मौकों पर पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते दिखे हैं।
केसी त्यागी का हालिया राजनीतिक सफर विवादों से भरा रहा है। उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के फैसले का खुलकर विरोध किया था। इसके अलावा, 2024 में फिलिस्तीन मुद्दे पर उन्होंने भारत सरकार की आधिकारिक नीति से अलग बयान दिया था। इन विवादों के चलते उन्हें सितंबर 2024 में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर देशभर में विरोध हुआ था। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया। लेकिन केसी त्यागी ने साफ कहा था कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए और खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने की अनुमति मिलनी चाहिए।यह बयान जेडीयू की सोच और पार्टी के भीतर बने माहौल से मेल नहीं खाता था, जिससे नाराज़गी और गहरी हो गई।
जेडीयू सूत्रों का कहना है कि त्यागी के हालिया बयानों से पार्टी असहज है और अब उनके विचारों को संगठन की राय नहीं माना जाएगा। कुल मिलाकर, जेडीयू ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के ही केसी त्यागी से दूरी बनाकर यह संदेश दे दिया है कि पार्टी अनुशासन और लाइन से हटकर बोलने की अब कोई गुंजाइश नहीं है।
ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड की बर्फ के नीचे छिपा अरबों डॉलर का रहस्य, क्यों टिकी है अमेरिका की नजर इस द्वीप पर?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…