ED VS Mamata Banerjee
ED VS Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के I-PAC रेड मामले में राजनीतिक और कानूनी पारा हाई हो गया है। 8 जनवरी को कोलकाता के I-PAC कार्यालय और प्रतीक जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी से शुरू हुए विवाद में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस पी.के. मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच करेगी।
ED ने सुप्रीम कोर्ट में CM ममता बनर्जी, बंगाल के DGP राजीव कुमार, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा और दक्षिण कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर प्रियबत्रा रॉय के खिलाफ CBI जांच की मांग की है। एजेंसी का दावा है कि ममता बनर्जी ने सर्च के दौरान ED के काम में बाधा डाली, दस्तावेज़ हटाए और अधिकारियों को धमकाया। सेंट्रल एजेंसी ने DGP राजीव कुमार को सस्पेंड करने और अन्य सीनियर अधिकारियों के खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई की भी मांग की है। साथ ही DoPT और गृह मंत्रालय को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है ताकि जांच निष्पक्ष और फ्री रहे।
ED की याचिका में आरोप है कि I-PAC कार्यालय और प्रतीक जैन के घर से जब्त दस्तावेज़ राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं, बल्कि अवैध कोयला खनन घोटाले से जुड़े थे। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से सभी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, स्टोरेज मीडिया और दस्तावेज़ तुरंत जब्त और सील करने की भी मांग की है।इससे पहले, कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC की याचिका खारिज कर दी थी, जबकि ED की याचिका को पेंडिंग रखा गया। हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं।
ED का कहना है कि फ्री और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दखल जरूरी है, ताकि यह संदेश जाए कि किसी भी राजनीतिक कार्यालय में बैठा व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। सुनवाई के बाद ममता बनर्जी और टॉप पुलिस अधिकारियों के लिए अगला बड़ा कानूनी मोड़ तय होगा, जिससे बंगाल की सियासत में भूचाल आने की पूरी संभावना है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…