मध्य प्रदेश

मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं, भोपाल के बैरसिया में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 12 घायल

MP Road Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ग्रामीण इलाके बैरसिया में मकर संक्रांति की रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया।

क्या है पूरा मामला

यह हादसा बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में सवार होकर मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लोडिंग वाहन की तेज रफ्तार बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग उसमें फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक और मुकेश अहिरवार शामिल हैं। वहीं सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप और ज्योति सहित अन्य घायलों का बैरसिया अस्पताल में इलाज जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं।

प्रशासन अलर्ट, अस्पताल पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: सरयू तट से राम मंदिर तक भक्ति की हवा, रामलला को अर्पित की गई पतंग, विशेष भोग से सजा दरबार

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

3 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago