Manipur violence News: मणिपुर से इस वक्त की बड़ी और बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। नगा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को 13 मई को लेइलोन वाइफेई गांव से अगवा किया गया था, और अब उनके शव जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मोर्चरी में रखे गए हैं। घटना के बाद जहां परिजनों में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई जगहों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े हैं।
मणिपुर के इम्फाल पूर्व में जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) के मुर्दाघर के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यह प्रदर्शन 13 मई को लेइलोन वाइफेई गांव से कथित तौर पर अगवा किए गए छह नागा ग्रामीणों के शवों के यहां लाए जाने के बाद शुरू हुआ। मणिपुर पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए गए तलाशी अभियान के बाद छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी वही लोग हैं जिन्हें 13 मई को लेइलोन वाइफेई गांव से बंधक बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स के करीब 450 जवानों ने खोजी कुत्तों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से लगभग 24 घंटे तक लगातार तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद आज दोपहर छह शव बरामद किए गए।
मणिपुर में नगा समुदाय के छह लोगों की हत्या की घटना पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। संगमा ने कहा कि इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाकर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए एकजुटता भी जताई। गौरतलब है कि मणिपुर पुलिस ने बुधवार को छह शव बरामद होने की पुष्टि की है, जिन्हें कांगपोकपी जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा बंधक बनाए गए नगा पुरुषों का बताया जा रहा है। एनपीपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) द्वारा शांति और संवाद का माहौल बनाने के प्रयासों के बावजूद यह घटना बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…