News Latest

क्या कांग्रेस में शामिल होंगी ममता? उपाध्यक्ष पद की अटकलों से सियासत गरम

Congress TMC Alliance: दिल्ली में हाल ही में गांधी और बनर्जी परिवार के बीच हुई मुलाकातों ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस के संभावित विलय को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यदि दोनों दलों के बीच विलय होता है तो ममता बनर्जी को कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि अभिषेक बनर्जी को भी अहम पद मिलने की चर्चा है। हालांकि, कांग्रेस और TMC के कई नेता अब तक विलय की अटकलों को खारिज करते रहे हैं, वहीं TMC नेतृत्व ने इस पूरे मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। ऐसे में इन मुलाकातों और चर्चाओं ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

ममता और अभिषेक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी का ऑफर?

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय स्तर के अहम पदों की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव पद देने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो कांग्रेस और न ही टीएमसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। दोनों दलों ने सार्वजनिक तौर पर इन चर्चाओं पर चुप्पी साध रखी है, जिससे राजनीतिक अटकलों का दौर और तेज हो गया है।

TMC में बढ़ी खींचतान, विलय पर सवाल

कांग्रेस और टीएमसी के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी भी चर्चा में है। निष्कासित विधायक रिताब्रता बनर्जी का दावा है कि बागी नेताओं की संख्या 64 तक पहुंच चुकी है। वहीं, काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में करीब 19 सांसदों के अलग होने की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी का बागी गुट जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का रुख कर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा ठोक सकता है। ऐसे में संभावित विलय की राह आसान नजर नहीं आ रही है।

विलय पर अब तक कोई प्रस्ताव नहीं

गांधी और बनर्जी परिवार की मुलाकातों के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस की ओर से टीएमसी के विलय का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों के नेताओं के बीच विपक्षी एकता को मजबूत करने, INDIA गठबंधन की भविष्य की रणनीति और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। वहीं, यह भी खबर है कि टीएमसी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है, जिससे विपक्षी राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

13 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

14 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

15 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

15 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

15 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago