Breaking

मणिपुर में मशाल जुलूस के बीच बवाल, पथराव पर पुलिस का एक्शन; कई घायल

Manipur News: मणिपुर के काकचिंग जिले में NRC अपडेट की मांग को लेकर निकाली गई मशाल रैली के दौरान हालात बिगड़ गए। रविवार रात ‘नो एनआरसी, नो सेंसस’ के नारों के बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।

पुनर्वास की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण

मणिपुर में NRC अपडेट और जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों के पुनर्वास की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रैली निकाली। वबागई, हियांगलाम और आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राज्य में जनगणना शुरू करने से पहले NRC को अपडेट किया जाए। साथ ही, हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों के जल्द और सुरक्षित पुनर्वास की भी मांग की गई।

बैरिकेडिंग पर भड़का विवाद

करीब 3 किलोमीटर लंबी मशाल रैली जब काकचिंग जिला मुख्यालय की ओर बढ़ी, तो पुलिस ने ‘केइराक बांध’ के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। आगे जाने से रोके जाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे। झड़प और अफरातफरी में कई प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago