देश

मन की बात: PM मोदी बोले- बढ़ती जा रही है योग की भव्यता, दैनिक जीवन में इसे अपना रहे लोग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के तहत आज देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोग योग दिवस में शामिल हुए। योग की भव्यता हर साल बढ़ती जा रही है, ज्यादा से ज्यादा लोगों ने इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना शुरू कर दिया है।

योग दिवस पर दिखीं आकर्षक तस्वीरें

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार योग दिवस पर हमें कितनी ज्यादा आकर्षक तस्वीरें देखने को मिली हैं। विशाखापत्तनम में जहां 3 लाख लोगों ने एक साथ योग किया। वहीं हमारे नौसेना के जहाजों पर भी नौसैनिकों ने योग किया। दिल्ली के लोगों ने जहां इसे स्वच्छ के संकल्प के साथ जोड़ा। वहीं जम्मू में लोगों ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर योग किया है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात के वडनगर में 2100 लोगों ने एक साथ भुजंगासन करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार योग दिवस की थीम काफी अलग थी। इस बार के योग दिवस की भव्यता ने लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

पीएम मोदी के संबोधन की अन्य मुख्य बातें

ट्रेकोमा मुक्त हुआ भारत

पीएम मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड में कहा, ‘मैं आज आपको दो ऐसी उपलब्धियों के बारे में बताता हूं जो आप सभी गर्व से भर देंगी। पहली उपलब्धि है स्वास्थ्य से जुड़ी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को ट्रेकोमा से मुक्त घोषित कर दिया है। हमें यह सफलता हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की वजह से मिली है। आज हर घर नल के जरिए लोगों तक जल पहुंच रहा है, इसी वजह से ऐसी बीमारियों का खतरा कम हुआ है।

95 करोड़ लोगों को योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि अभी इंटरनेशनल लेबल ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि देश के 95 करोड़ लोग आज किसी न किसी सरकारी योजना का फायदा उठा रहे हैं। इन सफलताओं ने हमें एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले वक्त में भारत और ज्यादा सशक्त होगा। साथियों, आज जनभागीदारी से हमारा देश और आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें-

10 सितंबर से शुरू होगा एशिया कप ! क्या भारत और पाकिस्तान के बीच भी होंगे मुकाबले…

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

7 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

31 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago