Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाउसिंग सोसाइटियों में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को कासा ग्रीन्स 1 सोसाइटी के सैकड़ों फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध सेक्टर 63 स्थित बिल्डर कार्यालय पर करीब दो घंटे तक चला। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने पैसे लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। साथ ही फ्लैट खरीदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन और तेज करेंगे।
सोसाइटी की AOA के सचिव महेश यादव ने बताया कि बिल्डर ने कासा ग्रीन्स में करीब 250 फ्लैट्स की रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई है, जबकि सभी खरीदार न केवल 100% भुगतान कर चुके हैं, बल्कि रजिस्ट्री के लिए स्टांप पेपर भी खरीद चुके हैं। अधिकतर होम बायर्स 2016-17 से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। बिल्डर ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को अंतिम किश्त के तौर पर करीब 6.5 करोड़ रुपये जमा नहीं किए हैं, जिस वजह से 225 फ्लैट्स की रजिस्ट्री की अनुमति अब तक पेंडिंग है। बिल्डर ने निवासियों को धोखा दिया है।
एओए सदस्य अनुपमा मिश्रा ने बताया कि एसपी गुप्ता ने बताया कि अपने खून-पसीने की कमाई लगाकर ये घर खरीदे, अब जब हम घर में रह रहे हैं, तब भी रजिस्ट्री नहीं हो रही। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, डीएम ऑफिस और संबंधित विभागों में कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों को मजबूर होकर बिल्डर के दफ्तर पर जाकर प्रदर्शन करना पड़ा है। एओए सदस्य अनुपमा मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डर को बकाया जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए, वहीं जिला प्रशासन ने कैम्प लगाकर रजिस्ट्री कराने के निर्देश भी दिए, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई गंभीर पहल नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर फ्लैट खरीदारों ने आज सड़कों पर उतरने का फैसला लिया।
नितिन पराशर- नोएडा
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…