बिहार

हमें महागठबंधन में शामिल करो नहीं तो मैं…. ओवैसी की राजद-कांग्रेस को सीधी चेतावनी

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। राज्य के दोनों मुख्य गठबंधन- सत्ताधारी NDA और विपक्षी INDIA में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM लगातार कोशिश में है कि उसे महागठबंधन में शामिल कर लिया जाए।

ओवैसी का INDIA को खुला ऑफर

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी महागठबंधन को खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। ओवैसी ने कहा कि मैं भी नहीं चाहता कि बिहार में फिर से एनडीए सत्ता में आए और महागठबंधन भी नहीं चाहता कि बिहार की सरकार में फिर से NDA गठबंधन की वापसी हो। AIMIM चीफ ने कहा कि अगर बिहार की सत्ता एनडीए गठबंधन को फिर से नहीं सौंपनी है तो फिर हम सभी को पूरी मजबूती से एक साथ खड़ा होना होगा।

अगर शामिल नहीं किया तो फिर मैं….

ओवैसी ने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने निजी तौर पर कोशिश की थी कि हमारे बीच गठबंधन हो जाए लेकिन बात नहीं बन पाई थी। इसलिए इस बार हम चाहते हैं कि साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए। उन्होंने कहा इस बार भी हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गठबंधन हो जाए। अब महागठबंधन पर निर्भर करता है कि वो हमारे साथ हाथ मिलाता है या नहीं।

AIMIM प्रमुख ने कहा कि अगर वो (INDIA गठबंधन) इस बार हमारे साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं हुए तो फिर मैं सीमांचल के साथ-साथ बाहरी इलाकों से भी अपने उम्मीदवार उतारूंगा। उन्होंने कहा कि मैं इस बार हर जगह से चुनाव लड़ने की तैयारी में हूं। हालांकि अभी मीडिया से कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी, सही समय आने पर हम अपनी चुनावी रणनीति के बारे में बता देंगे।

यह भी पढ़ें-

खतरे में चंद्रशेखर आजाद की सांसदी…! भीम आर्मी प्रमुख के खिलाफ PM मोदी से रोहिणी घावरी ने लगाई न्याय की गुहार

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

13 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

32 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

50 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

1 hour ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

2 hours ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

2 hours ago