Ghaziabad News : गाजियाबाद रेलवे पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास धारदार चाकू के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान शहजादा के रूप में हुई है, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया।
रेलवे पुलिस को शनिवार देर रात 12:00 बजे एक गुप्त सूचना मिली थी कि विजयनगर की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर जीआरपी ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 के आसपास सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस को विजयनगर की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो अभियुक्त शहजादा ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, जीआरपी की तत्परता के कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया
तलाशी लेने पर शहजाद के पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शहजाद का आपराधिक इतिहास रहा है, और वह रेलवे स्टेशन पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकता था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…