Ghaziabad News : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वो 5 साल से यश के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। अब यश के कई और लड़कियों से संबंध हैं। गाजियाबाद पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने इसकी कंप्लेंट IGRS ऑनलाइन पोर्टल पर की है। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने यश दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत दी है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम कार्यालय CMO ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस मामले में शिकायत का समाधान करने के लिए 21 जुलाई तक का समय दिया है।
महिला का आरोप है कि वह यश के साथ पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में रह रही थी, इस दौरान यश ने उसका शोषण किया। पीड़िता ने यष पर पैसे लेने के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि यश कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। महिला ने यह भी कहा कि उसके पास चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरों के रूप में दयाल के खिलाफ कई सबूत हैं।
यूपी मुख्यमंत्री के पोर्टल भेजी शिकायत में पीड़िता ने कहा ‘पिछले 5 सालों से शिकायतकर्ता क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। शादी का झांसा देकर शख्स ने उसका भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। उसने शिकायतकर्ता को अपने परिवार से मिलवाया और पति की तरह व्यवहार किया, जिससे वह उस पर पूरी तरह से भरोसा करने लगी। जब शिकायतकर्ता को धोखे का अहसास हुआ और उसने विरोध किया, तो उसके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न किया गया। रिलेशनशिप के दौरान शिकायतकर्ता का आर्थिक और भावनात्मक शोषण भी किया गया।’
शिकायत में ये भी कहा गया है कि उसको बाद में पता लगा कि यश दूसरी लड़कियों के साथ भी इसी तरह के झूठे रिश्तों में शामिल था। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि 14 जून 2025 को उसने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। जिसके बाद उसको पोर्टल का सहारा लेना पड़ा। आपको बता दें कि यश आरसीबी के तेज गेंदबाज है। इस बार आरसीबी को जीताने के लिए उसने खास भूमिका निभाई है।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…