Iran War News: मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस में जी-7 देशों की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका अपने लक्ष्य बिना जमीनी सैन्य कार्रवाई के भी हासिल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की खबरें सामने आ रही हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि मीटिंग में अमेरिका और इज़राइल द्वारा पिछले महीने के अंत में शुरू किए गए संघर्ष पर चर्चा हुई। रुबियो ने कहा, 'हम उनकी नौसेना को नष्ट कर देंगे, हम उनकी वायुसेना को नष्ट कर देंगे, और हम उनके मिसाइल लॉन्चरों को इस हद तक तबाह कर देंगे कि वे कभी भी इनका इस्तेमाल करके परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश न कर सकें।
28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए। इसके बाद से ईरान में अब तक 1900 से ज्यादा लोगों की मौत और 20 हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अमेरिका के 300 से ज्यादा सैनिक घायल और 13 की मौत हो चुकी है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…