Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी, कहा कि अमेरिका के पास अभी भी 3,554 टारगेट मौजूद हैं। उनका यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जबकि राजनयिक प्रयास भी जारी हैं। ट्रंप ने इस अवसर पर यह स्पष्ट किया कि अमेरिकी सैन्य अभियान किसी भी समय तेजी से आगे बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया और दावा किया कि ईरान ने पोत पर 101 मिसाइलें दागी थीं। ट्रंप के अनुसार, उन सभी को रोक दिया गया था। उन्होंने कहा, "दागी गई 101 मिसाइलों में से 101 मिसाइलों को मार गिराया गया और वे समुद्र में बिखर गईं।"
बीते दिन गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अवधि को 10 दिन और बढ़ाने का ऐलान किया। अब यह रोक 6 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब दोनों देशों के बीच तनाव जारी है, लेकिन साथ ही बातचीत और कूटनीतिक प्रयास भी चल रहे हैं। उन्होंनो ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, “ईरान सरकार के अनुरोध पर, मैं ऊर्जा प्लांट्स पर हमलों को 10 दिन के लिए रोक रहा हूं, यानी सोमवार, 6 अप्रैल 2026, रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक। बातचीत जारी है और फेक न्यूज मीडिया के उलट, यह बहुत अच्छी तरह से चल रही है।”
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…