अंतर्राष्ट्रीय संबंध

मॉरीशस पीएम का काशी दौरा, क्या भारत-मॉरीशस रिश्तों को मिलेगी नई पहचान ?

Mauritius PM Varanasi Visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं और बुधवार शाम 6 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पूरा शेड्यूल

11 सितंबर को पीएम रामगुलाम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सांस्कृतिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

वाराणसी प्रवास के दौरान मॉरीशस पीएम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे, जो वाराणसी की पहचान मानी जाती है।

सुरक्षा और तैयारियां

दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर को आकर्षक रूप से सजाया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने मंगलवार को सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रिहर्सल किया। वहीं, विदेश मंत्रालय के अधिकारी वाराणसी में पहले से मौजूद हैं और पूरे कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।

दौरे का महत्व

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह यात्रा भारत-मॉरीशस रिश्तों में नई ऊर्जा लाएगी। खासकर सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव इस साझेदारी को और मजबूत करेगा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा आरती में शामिल होना मॉरीशस पीएम के दौरे को खास बना रहा है।

ये भी पढ़े : Gold Price Today: त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल

Kajal Sharma

Share
Published by
Kajal Sharma
Tags: Mauritius

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago