पंजाब

पंजाब की पुकार पर मोदी: बाढ़ पीड़ितों के लिए इतने करोड़ की राहत

Modi on Punjab call: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिसने 15 जिलों में तबाही मचाई है। इस आपदा में 51 लोगों की जान जा चुकी है, 3.87 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, और 4.56 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।

1600 करोड़ की विशेष सहायता की घोषणा

गुरदासपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने बाढ़ राहत के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का ऐलान किया। यह राशि राज्य के पास पहले से मौजूद 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगी। इसके साथ ही, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई।

बाढ़ पीड़ितों और राहत कर्मियों से मुलाकात

हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, बाढ़ पीड़ितों और आपदा मित्रों से मुलाकात की। एक फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। पीएम ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और जवानों के प्रयासों की सराहना की।

ये भी पढ़े : Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में अबतक 96 प्रतिशत वोटिंग, शाम को होंगे परिणाम घोषित

इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य नेता मौजूद रहे। जाखड़ ने पीएम को बाढ़ (Modi on Punjab call) से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी, जबकि प्रभावित किसानों और लोगों ने अपनी व्यथा साझा की। पीएम मोदी ने सभी को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और फिर दिल्ली रवाना हो गए।

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago