Gold Price
Today Gold Price : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितताओं और त्योहारों से पहले बढ़ी खरीदारी ने पीली धातु की चमक को और बढ़ा दिया है।
10 सितंबर 2025 को इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,09,440 पर कारोबार कर रहा है। मंगलवार की तुलना में यह ₹540 महंगा हुआ है। हाल ही में सोना ₹1,08,000 का स्तर पार कर चुका है और अब तक कुल मिलाकर ₹1,400 की बढ़त दर्ज की गई है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव (10 सितंबर 2025)
चांदी का हाल
चांदी आज इंडियन बुलियन एसोसिएशन पर ₹1,24,250 प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि मंगलवार को इसका भाव ₹1,25,250 था।
क्यों बढ़ रही है सोने की चमक?
विशेषज्ञों के अनुसार, कतर-इजरायल और रूस-यूक्रेन जैसे अंतरराष्ट्रीय तनावों ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती से भी सोने की मांग बढ़ी है।
भारत में सोने की कीमतें डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, GST और वैश्विक बाजार की हलचलों पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि त्योहारी सीजन से पहले सोने की खरीदारी और ज्यादा तेज हो सकती है।
ये भी पढ़े : October Box Office: दिवाली पर धमाका, रिलीज होंगी वरुण धवन से आयुष्मान तक की फिल्में
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…