चुनाव

मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शुरू की तैयारियां, अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Mayawati on Bihar Chunav 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.पार्टी प्रमुख मायावती ने बीएसपी के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की,जिसमें उम्मीदवारों के चयन और पार्टी की चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.इस बैठक में मायावती ने साफ किया कि बीएसपी इस बार बिहार चुनाव अकेले ही लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी को निर्देश

बैठक में मायावती ने आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के सभी स्तरों पर मजबूत काम करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि बीएसपी अपने बलबूते पर चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है और पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद,केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम के नेतृत्व में चुनावी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.इसके तहत अगले महीने से पार्टी की यात्रा और जनसभाओं की रूपरेखा भी तैयार की गई है.

ये भी पढ़ें : ब्रिक्स की मजबूती पर चीन से अमेरिका को सीधा संदेश…पुतिन ने बताया भविष्य का प्लान

पार्टी ने इस बार प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया है.बीएसपी ने आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त करने का विश्वास जताया और पार्टी के कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया.

बीएसपी का बिहार चुनाव रिकॉर्ड

बीएसपी का बिहार विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन हमेशा से अपेक्षाकृत कमजोर रहा है. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, पार्टी ने 230 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे,लेकिन केवल रामगढ़ और चैनपुर दो सीटों पर ही जीत दर्ज की थी.इससे पहले 2015 में भी पार्टी ने 228 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उस बार एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी थी.2020 में बीएसपी ने छोटे दलों जैसे रालोसपा के साथ गठबंधन किया था,जबकि 2015 में पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था.

उम्मीदवारों के चयन पर नजरें

पार्टी का प्रभाव मुख्य रूप से यूपी से सटे जिलों,जैसे कैमूर और रोहतास में देखा जाता है,जहां बीएसपी ने चुनावी मैदान में कुछ मजबूत उपस्थिति दर्ज की है. बीएसपी की इस बार की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर सभी की नजरें रहेंगी,क्योंकि पार्टी की कोशिश है कि वह बिहार में अपना जनाधार मजबूत करे और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

1 hour ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago