Meerut News : पुलिस के सामने नाक रगड़वाया गया व्यापारी बोला सरेआम बेइज़्ज़ती करने वाले कुछ भी कर सकते हैं
Meerut News : यूपी के मेरठ से बीजेपी नेता की एक हरकत सामने आई है, कहा जा रहा है कि मेरठ में एक व्यापारी के साथ बदसूलुकी की गई है। बता दें कि व्यापारी को राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर बीजेपी नेता उससे नाक रगड़वाने का काम किया। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ये व्यापारी से पुलिस के सामने नाक रगड़ने को कहा, और व्यापारी ने ये काम किया। बीजेपी नेता में इतना गूरूर था कि उसने पुलिस के सामने ही व्यापारी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की।
एक बार व्यापारी की मनोदशा पर ध्यान दिया जाए तो जरा सोचिए, पुलिस के सामने बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेरा और उसे नाक रगड़न के लिए मजबूर किया। सत्यम का कहना है उस समय ऐसे हालत थे कि कोई भी होता उसे भी वैसा ही करना पड़ता।
पीड़ित का कहना है कि सरेआम पुलिस के सामने इस तरह का कृत्य करने वाले कुछ भी कर सकते हैं, उनसे डरना तो लाजिमी है। पुलिस की कार्रवाई पर उनका तर्क है कि घटना के समय अंसतुष्ट थे, लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
पीड़ित व्यापारी सत्यम ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ रविवार रात तेजगढ़ी स्थित मेहता रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट के सामने गाडी खड़ी कर दी थी। खाना खाने के बाद निकले तो उनकी कार के पीछे एक गाड़ी खड़ी हुई थी।
उसने गाड़ी को हटाने के लिए आरोपित विकुल चपराणा से कहा था। इसी को लेकर विकुल की तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उसके बाद वीडियो सबकुछ बता ही रहा है। इस तरह से पुलिस के सामने अभद्र टिप्पणी की गईं, उस समय के हालात देखकर उन्होंने माफी मांगने का निर्णय लिया था।
आगे व्यापारी ने बताया कि वो घटना को बढ़ावा नहीं देना चाहते थे। इसलिए उस समय पुलिस से शिकायत नहीं की। वीडियो प्रसारित होने के बाद रिश्तेदार और समाज के लोगों की काल आई, तब मामले की तहरीर दी गई।
ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: आज बहनें करेंगी भाई की लंबी उम्र की कामना, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
जबसे आरोपी की जमानत हुई है, तबसे परिवार के लोगों को डर बना हुआ है, उनका कहना था कि सरेआम पुलिस के सामने इस तरह का कृत्य करने वाले लोग कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि उन्हें पुलिस पर भरोसा है।
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…