मध्य प्रदेश

तेजस्वी को CM चेहरा बनाए जाने से गरमाई बिहार की सियासत! चिराग बोले- ‘महागठबंधन खत्म’, सम्राट चौधरी ने लालू पर साधा निशाना

Bihar Election: बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने तीखा वार शुरू कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है।

चिराग पासवान ने साधा निशाना

मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में लोजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में चुनावी सभा के दौरान चिराग पासवान ने कहा- तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की घोषणा जबरदस्ती की गई है। यह फैसला जनता के बीच भरोसा नहीं जगा पाएगा। अब महागठबंधन खत्म है, उसकी जमीन खिसक चुकी है। चिराग ने दावा किया कि इस बार NDA की लहर पूरे बिहार में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जनता डबल इंजन की सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेबी कुमारी को जिताकर विधानसभा भेजें, यह उनके पिता रामविलास पासवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महागठबंधन अब सिर्फ झगड़ों का गठबंधन

चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा- जो दल अपने नेताओं की इज्जत नहीं करता, वो जनता की इज्जत क्या करेगा। महागठबंधन अब सिर्फ झगड़ों का गठबंधन बन गया है। दूसरी ओर, बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा- महागठबंधन ने सीएम उम्मीदवार का सपना देखा था, लेकिन लालू यादव ने कांग्रेस और बाकी दलों को टॉर्चर कर अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना दिया। बिहार की जनता ने लालू परिवार को कई मौके दिए, मगर उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन की विरासत छोड़ी।

सम्राट चौधरी भी नहीं रहे पीछे

सम्राट ने तंज कसते हुए कहा- अब एक पंजीकृत अपराधी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, लेकिन बिहार की जनता इस बार उन्हें माफ नहीं करेगी।
महागठबंधन की इस घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी की ताजपोशी की यह घोषणा जनता के दिल तक पहुंचती है या चिराग और सम्राट की भविष्यवाणी सच साबित होती है।

ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव में राजद को झटका : पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago