Menstrual Hygiene Day : इंटिमेट हाइजीन को इग्नोर करने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान! गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी बात

Noida News : मई 28 को पूरे वर्ल्ड में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ने, मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू हुआ था। यह सभी महिलाओं के लिए एक स्वस्थ मासिक धर्म अनुभव सुनिश्चित करने का दिन है।  आइये गाइनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं कि आखिर ये दिन क्यों खास है। महिलाएं कैसे इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रख सकती हैं।

मई में मनाने की सोच

दरअसल, मई साल का पांचवा महीना होता है। इसी तरह मासिक धर्म का पीरियड पांच दिन का ही होता है। 28 तारीख को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 28 दिन बाद ही पीरियड दोबारा आते हैं। मासिक धर्म को लेकर आज भी महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती है। इस दिन सभी को महिलाएं खुलकर इसके बारे में बात कर सकती हैं।

बचपन से ही डालें आदत 

डॉक्टर मीरा पाठक कहती हैं कि मासिक धर्म होना किसी महिला के लिए बीमारी या अभिशाप नहीं है। मासिक धर्म का सही समय पर आना एक महिला का स्वस्थ होने की ओर संकेत करता है। तो सबसे पहले जानते हैं कि मासिक धर्म यानी कि पीरियड्स की साइकिल कितने दिनों की होती है। इसकी स्वच्छता कैसे बरकरार रखी जा सकती है। बचपन से ही मां को अपने बच्चियों को इसके बारे में सचेत कर लेने चाहिए।

योग से मिलेंगे फायदे

डॉक्टर की माने तो 10 से 12 की उम्र से ही पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। मां को इससे पहले ही इसके बारे में बच्चियों से डिस्कस कर लेना चाहिए। पीरियड्स के शुरू होते ही डाइट में भरपूर प्रोटीन के साथ में लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना जरूरी है। लाइफस्टाइल में योग का करना भी कहीं न कहीं पीरियड्स को फायदा पहुंचाता है।

अच्छे डॉक्टर को दिखाएं

पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो एक से तीन पेड का हो सकता है, इस दौरान पेट में दर्द और क्रैम्प होना आम बात है। इससे बचने के लिए गर्म पानी या पेड से सिकाई की जा सकती है। इतना करने बाद भी अगर आपका दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो आप किसा अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

खुजली और इंफेक्शन होने का खतरा

इंटिमेट हाइजीन ना होने पर आपके उस एरिया में खुजली और इंफेक्शन होने का डर रहता है। इसलिए उसकी सफाई अच्छे से करनी चाहिए। अगर यह संक्रमण ज्यादा देर तक रहता है तो आपको सर्वाइकल कैंसर और वायरल संक्रमण होने की संभावना रहती है। महीने में एक बार पीरियड न होना आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।

कैसे रखें इंटिमेट हाइजीन का ध्यान

-इंटिमेट हाइजीन बनाए रखने के लिए आप अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-सेनेटरी नैपकिन या पैड का उपयोग करना।
-कॉटन या कपड़े के पैड को उपयोग करने से पहले उसे अच्छे से धोकर धूप में सुखाएं।
-पीरियड्स के दौरान महिलाओं को समय-समय पर इसको किसा अच्छे इंटीमेट प्रोडक्ट से धोना चाहिए।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

30 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

51 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago