क्या आपने खाया पहाड़ों में बनने वाला खीरे का रायता,  आज ही घर पर ट्राई करें रेसिपी , उंगलियां चाटते रह जाएंगे

गर्मी के मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी काम है। इस मौसम में पानी के साथ दही और लस्सी का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने वाला है। आप में से कई लोग दही खाना पसंद तो करते होंगे लेकिन रोज एक जैसी चीज खाना भला किसको पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आएं हैं जिसे खाकर आपको मजा आ जाएगा। आइए आज बनाते है पहाड़ी स्टाइल रायता जो टेस्टी होने का साथ आपके शरीर के विभिन्न फायदे पहुंचाने वाला है।  

पहाड़ी स्टाइल रायते को बनाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप-1
सबसे पहले पहाड़ी स्टाइल रायते को बनाने के लिए आपको दो से तीन खीरे लेने हैं। हालांकि पहाड़ों में खीरे की जगह खीरे जैसी दिखने वाली ककड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। आप इन खीरों को अच्छी तरह धोएं साथ में इनको अच्छे से कद्दूकस में कस लें। इसमें आपको ये ध्यान में रखना है कि कसा हुआ खीरा हल्का दमदरा होना चाहिए।  

स्टेप-2
दूसरी तरफ आप जीरा और सरसों को भून लें। ब्राउन होने तक भूनने के बाद आप दोनों को साथ में पाउडर की तरह पीस लें।
इस मसाले में स्वाद अनुसार नमक, काला नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, रायते को तीखा बनाने के लिए 4 हरी मिर्च डाल लें। खीरे में जायका बढ़ाने वाला मसाला बनकर तैयार है।

स्टेप-3
दो से तीन कटोरी दही ले लें, जमी हुई दही को थोड़ा पानी मिलाकर उसे हल्के से फेंट लें। फेंटने से दही की कंसिस्टेंसी रायता बनाने के लिए परफेक्ट होगी। दही में ज्यादा पानी नहीं मिलाना है, यह रायता गाढ़ा ही बनता है। यही इस रायते की खासियत है।  

 स्टेप-4
अब कसा हुआ खीरा पानी छोड़ने लगा होगा। खीरे को हाथ से निचोड़ कर एक बॉउल में डाल दें। इसके बाद फेटी हुई दही को खीरे में डालकर रखें। अब बनाए गए मसाले को खीरे और दही के ऊपर डाल ले और हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें। एक बार चखकर नमक देख लें। लीजिए आपका पहाड़ी स्टाइल रायता बनकर एकदम तैयार है। ये रायदा गर्मी को भगा देगा। दही और खीरे के साथ में होने के कारण आपके पेट को फायदे देने वाला है। आप इस रायते को चावल, रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago