International Women Health Day : खुद का ख्याल न रखना महिलाओं को पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट ने बताई हेल्दी रहने की टिप्स

कहते हैं जान है तो जहान हैं। इसका मतलब जब आपका शरीर ठीक होगा, अच्छी तरह से काम करेगा तो आप हर काम को समय और पूरी मेहनत से कर सकते हैं। ऐसे में परिवार और काम के चलते महिलाएं अपना ख्याल तक रखना भूल जाती हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से होकर गुजरना पड़ता है। इन बीमारियों के होने का सबसे बड़ा कारण वो खुद होती हैं। लक्षण देखने के बाद भी ज्यादातर महिलाएं सब इग्नोर करती हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस है। आज के दिन हम महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात करेंगे और जानेंगे की कैसे महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

गाइने डॉक्टर मीरा पाठक की माने तो आज के युग में महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना सबसे जरूरी है। विशेषकर इंटिमेट और शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में। एक हेल्दी लाइफ के लिए महिलाओं को इन बातों को ध्यान रखना चाहिए-

एक हेल्दी लाइफ के लिए महिलाओं को इन बातों को ध्यान रखना चाहिए-

-सबसे पहले, पर्सनल सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है
-दिन में दो बार नहाना, सूती कपड़ों को पहनना, और इंटिमेट एरिया की सफाई में केवल सादे पानी या हल्के साबुन का प्रयोग करना चाहिए।
-तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन, 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
-साल में एक बार पूरे शरीर की जांच, स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह, और आवश्यक टीकाकरण कराएं।
-केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचना बेहतर होता है। क्योंकि ये नेचुरल ब्यूटी को बिगाड़ सकते हैं।
-रोजाना योग और एक्सरसाइज न केवल शारीरिक फिटनेस बनाए रखता है बल्कि हार्मोनल बैलेंस भी सुधारना है। आपके शरीर के लिए योग, प्राणायाम, और पैदल चलना विशेष रूप से लाभकारी हैं।

मासिक धर्म के दौरान रखें ख्याल

पोषण की बात करें तो संतुलित आहार लेना जरूरी है जिसमें हरी सब्जियां, फल, दालें, और पर्याप्त पानी शामिल होता है। आयरन और कैल्शियम से भरपूर खाना खाना चाहिए। महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी आम है। मासिक धर्म के दौरान ज्यादा देखभाल करना चाहिए जैसे साफ पैड या मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करें और नियमित रूप से बदलें। दर्द या ज्यादा क्रैंप के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

बेहतर भविष्य के लिए न करें कोई गलती

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सबसे पहले समय-समय पर अपने चेकअप कराने चाहिए। यौन स्वास्थ्य के मामले में खुलकर बातचीत करना चाहिए। धूम्रपान और शराब से बचें, और किसी भी असामान्य लक्षण या परेशानी के लिए तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। याद रखें कि स्वास्थ्य एक निवेश है, खर्च नहीं - इसमें आज की गई देखभाल भविष्य में बेहतर जीवन की गारंटी देती है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

29 minutes ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

2 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

3 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

3 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

3 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 hours ago