तीन साल बाद क्या मिलेगा इंसाफ, उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस में 30 मई को आएगा कोर्ट का फैसला

उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित जिला कोर्ट में 19 साल की अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष की अंतिम बहस सुनने के बाद 30 मई को फैसला सुनाने की तारीख तय की है। पीड़ित पक्ष के वकील अनुज पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने निर्णय की तारीख निर्धारित की है।

पुलकित आर्य ने साथियों संग रची खौफनाक मौत  

इस मामले की सुनवाई लगभग ढाई साल तक चली, जिसके दौरान पीड़ित पक्ष ने विवेचना अधिकारी समेत कुल 47 गवाह अदालत में पेश किए। मामला 18 सितंबर 2022 का है, जब पौड़ी जिले के यमकेश्वर में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली अंकिता भंडारी की रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने हत्या कर दी थी। आरोप के अनुसार, पुलकित ने अपने दो कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर यह अपराध किया था। पुलकित BJP के पूर्व नेता विनोद आर्या का बेटा है।

पिता ने मांगा इंसाफ

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि किसी विवाद के बाद पुलकित और उसके साथियों ने अंकिता को ऋषिकेश की चीला नहर में धक्का दे दिया था। बाद में नहर से अंकिता का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अंकिता के पिता का कहना है कि हम चाहते हैं तीनों आरोपियों को हमारे सामने फांसी हो।

कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भी आश्वासन

यह मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील था क्योंकि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, भाजपा के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है। घटना के सामने आते ही भाजपा ने विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया था। इस हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया था, जिसके कारण राज्य सरकार को विशेष जांच दल गठित करना पड़ा था। सरकार ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भी आश्वासन दिया था। अब 30 मई को आने वाले फैसले का इंतजार है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago