Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को एक्स पर डालकर लोग ऐसी गुंडागर्दी को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए 10 युवकों को हिरासत में लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर 6 सेकेंड के वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह कुछ दो से तीन कार खड़ी हैं उनके सामने 8 से 10 लोग लाठी-डंडे से मारपीट कर रहे हैं। कुछ लोग उनको रोकने का भी प्रयास कर रहे है इसके बावजूद भी वो रुक नहीं रहे। यह वीडियो ऑटो सवार ने चलती हुई ऑटो से बनाया है।
पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच में जुटी टीम
पुलिस के मुताबिक, संदर्भित प्रकरण में थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत नाई की दुकान पर बाल कटवाने को लेकर 02 पक्षों में झगडा हुआ था। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के है। थाना दनकौर पुलिस द्वारा 10 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 गाड़ियों को सीज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…