दिल्ली/NCR

खुशखबरी! गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, DMRC की चार कॉरिडोर बनाने की योजना

Metro in Ghaziabad : गाजियाबाद में शहरी विकास और कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाया है। DMRC अपने पांचवें चरण के विस्तार के तहत गाजियाबाद में चार नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी कर रहा है। इन कॉरिडोर के जरिए शहर के प्रमुख क्षेत्रों, जैसे हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, साहिबाबाद, वसुंधरा और वैशाली को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए DMRC ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) को पत्र लिखकर सहमति मांगी है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

5 किलोमीटर तक होगा विस्तार

जीडीए अधिकारियों के अनुसार, DMRC के पांचवें चरण में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इसके तहत रेड लाइन के मौजूदा स्टेशन शहीद स्थल से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक मेट्रो लाइन को 3 किलोमीटर तक विस्तारित किया जाएगा। इस नए कॉरिडोर में एक मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। यह कदम ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गाजियाबाद से दिल्ली तक मेट्रो कनेक्टिविटी को और सुगम बनाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को सुविधा होगी।DMRC की योजना में नोएडा की ब्लू लाइन के आखिरी स्टेशन इलेक्ट्रॉनिक सिटी को गाजियाबाद के साहिबाबाद तक 5 किलोमीटर तक विस्तारित करना भी शामिल है। इस रूट पर पांच नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

गाजियाबाद का मेट्रो नेटवर्क और होगा मजबूत

DMRC की योजना में हिंडन एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना भी शामिल है, जो गाजियाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कनेक्टिविटी न केवल स्थानीय निवासियों के लिए, बल्कि हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी सुविधाजनक होगी। चार कॉरिडोर के निर्माण से गाजियाबाद का मेट्रो नेटवर्क और मजबूत होगा।

गाजियाबाद को मिलेगी कनेक्टिविटी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि DMRC ने चार कॉरिडोर के निर्माण के लिए सहमति मांगी है, जिसे जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गाजियाबाद में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। DMRC का यह विस्तार न केवल गाजियाबाद, बल्कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के उन क्षेत्रों को भी लाभ पहुंचाएगा, जहां अभी तक मेट्रो कनेक्टिविटी नहीं पहुंची है।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

ये भी पढ़ें- दिन निकलते ही गरजा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर : ग्रीन बेल्ट से हटाया गया अवैध कब्जा!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

6 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

17 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

40 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

47 minutes ago