Greater Noida Authority Action
Greater Noida Authority Action : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज फिर प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा है। इस कार्रवाई के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने नोएडा पुलिस के साथ छोटी मिलकर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। 130 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे बने अस्थाई निर्माणों, दुकानों और झुग्गियों को हटाया गया है। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा है। घटनास्थल पर दूसरे थानों के भी अधिकारी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक,पिछले कुछ महीनों से छोटी मिलक के आस-पास के क्षेत्र में सड़क किनारे तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि दुकानदारों और झुग्गीवासियों ने 130 मीटर रोड के दोनों किनारों पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। खासकर सुबह और शाम के समय सड़क पर लंबा जाम लग जाता था। इसको लेकर वहां के लोगों को कई बार चेताया भी गया लेकिन वह नहीं मान रहे थे। इसके अलावा, इस क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट पर भी अतिक्रमण फैलता जा रहा था, जिससे पर्यावरणीय संतुलन को नुकसान हो रहा था। पौधों की कटाई, खुले में कूड़ा फेंकना और अस्थाई बस्तियों से उत्पन्न गंदगी ने स्थिति को और बदतर बना दिया था।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन समय सीमा खत्म होने के बावजूद जब अवैध निर्माण नहीं हटाए गए, तब शनिवार को प्राधिकरण की अतिक्रमण विरोधी टीम बुलडोजर और ट्रकों के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्यवाही के दौरान कई अस्थायी ढांचे, फूस की झोपड़ियां, टीन शेड दुकान और ठेले हटाए गए। वहीं, जिन स्थानों पर सार्वजनिक भूमि का अतिक्रमण किया गया था, उन्हें पूरी तरह से साफ किया गया। प्राधिकरण के अधिकारी ने स्पष्ट किया है अवैध अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यवाही को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। सेंट्रल नोएडा पुलिस, पीएसी और सिविल डिफेंस के जवानों को मौके पर तैनात किया गया था। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर हटा दिया गया।
ये भी पढ़े- IVF से डरते हैं? डॉक्टर मीरा पाठक से जानें सच्चाई, हर 6 में से 1 दंपति की समस्या का समाधान
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…