व्यापार

मिडिल ईस्ट में जंग, बाजार में भूचाल, सोना-चांदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Gold Price Prediction March 2026: मिडिल ईस्ट में छिड़ते युद्ध ने पूरी दुनिया के बाजारों में हलचल मचा दी है। अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव का सीधा असर अब सोने-चांदी की कीमतों पर दिखने वाला है। जानकारों का दावा है कि अगर यह जंग लंबी चली, तो देश में कीमती धातुओं की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिल सकता है।

जियो-पॉलिटिकल टेंशन से बाजार में उबाल

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले और इजरायल की मिसाइल कार्रवाई के बाद ईरान की जवाबी स्ट्राइक ने वैश्विक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। इस जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के चलते निवेशक एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक, सोमवार को बाजार खुलते ही इसके संकेत साफ नजर आ सकते हैं।

सोना ₹23,000 तक हो सकता है महंगा

कमोडिटी मार्केट के दिग्गज और केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि युद्ध के माहौल ने गोल्ड के लिए एक नया ट्रिगर बना दिया है। उनके मुताबिक, मार्च के शुरुआती कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से करीब 15% तक बढ़ सकती हैं, यानी लगभग ₹23,000 का उछाल संभव है। ऐसे में गोल्ड ₹1.85 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सोमवार को ही दिख सकता है बड़ा उछाल

वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का अनुमान है कि बाजार खुलते ही सोने में 10% तक की तेजी आ सकती है। इसका मतलब है कि कीमतें ₹1.75 लाख के स्तर को भी पार कर सकती हैं।

चांदी भी मचाएगी हलचल?

सोने के साथ-साथ चांदी भी पीछे नहीं रहने वाली। जानकारों की मानें तो चांदी के दाम एक बार फिर ₹3 लाख प्रति किलो के स्तर को पार कर सकते हैं। अगर युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसमें और भी तेज़ी देखने को मिल सकती है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा हालात में कीमती धातुएं ‘सेफ हेवन’ बनी हुई हैं। युद्ध, वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर में उतार-चढ़ाव ये सभी फैक्टर सोने-चांदी को और चमकदार बना सकते हैं।

अगर जंग लंबी चली, तो सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड बना सकते हैं। निवेशकों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं क्योंकि बाजार में ‘महाविस्फोट’ के पूरे संकेत मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 'मैं इमोशनल हो गई थी…’ यामी गौतम ने देख ली धुरंधर 2, ऑडियंस इसे कभी नहीं भूलेगी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

5 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

8 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

8 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

8 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

8 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

8 hours ago