Mirzapur The Movie: ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी को पहली बार सिनेमाघरों तक ले जा रहे हैं। खास बात यह है कि मिर्जापुर: द मूवी भारत की सबसे सफल ओटीटी सीरीज में से एक का पहला थिएट्रिकल रूपांतरण होगी। फैंस लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे और अब यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मिर्जापुर: द मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली यह फ्रेंचाइजी अब सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म में वही दमदार किरदार, तीखे संवाद, जबरदस्त एक्शन और सत्ता की लड़ाई देखने को मिलेगी, जिसने मिर्जापुर को एक कल्ट शो बनाया। मजबूत फैनबेस और लोकप्रिय किरदारों के दम पर यह फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में शामिल हो गई है, जिससदर्शकों को एक नया और भव्य सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।
फिल्म की रिलीज से पहले गुड्डू पंडित का किरदार निभाने वाले अली फज़ल ने मिर्जापुर: द मूवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह सिर्फ सीरीज का अगला भाग नहीं, बल्कि एक स्टैंडअलोन फिल्म है। अली फजल के मुताबिक, भारत में पहली बार किसी लोकप्रिय वेब सीरीज को इस तरह बड़े पर्दे पर स्वतंत्र कहानी के साथ पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजन 1 की मूल कास्ट की वापसी हुई है और फिल्म की कहानी इस तरह तैयार की गई है कि नए दर्शक भी इसे आसानी से समझ सकेंगे, जबकि सीरीज के पुराने फैंस को भी इसमें पूरा कनेक्शन और लॉजिक देखने को मिलेगा।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…