Breaking

2 महीने से गायब किसान की जंगल में मिली लाश, पेड़ से लटका था कंकाल

Tree Hanging Skeleton: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुआपहाड़ के घने जंगल में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिला। बुधवार सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने जब कंकाल को पेड़ से लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि जहां कंकाल मिला, वह इलाका बेहद दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जो मुख्य मार्ग से करीब 25 किलोमीटर अंदर घने जंगल में पड़ता है।

सामान व कपड़े से हुई मृतक की पहचान

पुलिस जांच के दौरान मौके से कुछ कपड़े और व्यक्तिगत सामान बरामद किए गए, जिनके आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान दरगा निवासी मान सिंह (45) के रूप में की। मान सिंह पेशे से किसान थे और खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, होली के बाद से ही वह अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद रजगामार चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

फोरेंसिक टीम मामले की कर रही है जांच

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई के बाद कंकाल को पेड़ से नीचे उतरवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

11 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

37 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

38 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

47 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

1 hour ago